तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को तखतपुर में व्यापारी महासंघ के नेतृत्व में भव्य विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित नागरिकों ने आतंकवादियों के पुतले जलाए और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
व्यापारी महासंघ अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा,
“पहलगाम में निर्दोष यात्रियों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, यह कृत्य अत्यंत हृदय विदारक है। ऐसे कायराना हमलों के खिलाफ हमें एकजुट होकर खड़ा होना होगा। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। यह सजा दुनिया के लिए भी एक कड़ा संदेश बने। पार्षद मुन्ना श्रीवास ने कहा कि आतंकवादी जहां भी हो उन्होंने बाहर निकलकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में किशन सचदेव, बिहारी देवांगन, अजय देवांगन, सुरेश ठाकुर, कोमल ठाकुर, सुदीप गोयल, हरीश राजपूत, लव पांडेय, चंद्रकांत द्वेदी, ज्ञानू देवांगन, गुरचरण सिंह बग्गा, टेकचंद कारड़ा आदित्य अग्रवाल, नर्मदा धुरी, नीलेश पाण्डेय, , आयुष ठाकुर, मनोज सोनी, प्रमोद सिंघानिया, लोरी सोनी शरद देवांगन, राजेश अग्रवाल, राजकुमार यादव, आशीष सग्गर सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद यात्रियों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतलों को आग के हवाले कर आतंकवाद के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त किया गया।
व्यापारी महासंघ ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में देशभक्ति से जुड़े ऐसे किसी भी कार्य में तखतपुर का हर नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेगा और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
“कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



