हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर | कलेक्टर हरिस एस द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखंड तोकापाल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लिया। उन्होंने आकांक्षी क्षेत्र में चिन्हांकित योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं में एडीपी रिपोर्ट में एएनसी हेतु पंजीयन, गंभीर एनीमिया वाले गर्भवती महिलाओं का परीक्षण व उपचार की गतिविधि, गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट, लिंगानुपात की स्थिति, टीकाकरण, टीबी का टेस्टिंग और उपचार, संस्थागत प्रसव,जन्म से कमजोर बच्चों के बेहतरी करने पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण के लिए छूटे हुए बच्चों को लक्षित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रेकर ऐप में एंट्री, 6 साल से कम उम्र के कमजोर बच्चों को पूरक पोषण आहार देना, पेयजल की व्यवस्था, सेम और मेम के आधारित बच्चों को पूरक आहार के साथ पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाने, आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की स्थिति की समीक्षा कर उसका उपयोग सतत करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्तर से अपर प्राथमिक शाला में ट्रांजिशन रेट, गर्ल्स और बॉय का हाई स्कूल में एडमिशन की स्थिति, ड्रॉप आऊट की स्थिति, स्कूलों और छात्रावासों में शौचालय की स्थिति और उपयोग की समीक्षा किए।
कलेक्टर ने कृषि विभाग से किसान क्रेडिट कार्ड की स्थिति,माइक्रो एरिगेशन की स्थिति, हार्टिकल्चर का क्रॉपिंग एरिया, पीएम फसल बीमा योजना की स्थिति, हाई लेवल क्रॉप, खरीफ -रबी फसल के प्रमुख क्रॉप, मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण की समीक्षा किए ।
कलेक्टर ने केसीसी के साथ-साथ फसल बीमा का लाभ लक्ष्य से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के पशु टीकाकरण सहित अन्य विभागों से संबंधित विकास कार्य, भारत नेट से ग्राम पंचायतों का कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य, महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक सहायता, बैंकिंग आउटलेट की स्थिति सहित अन्य कार्यों की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित संबंधित विभागों के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, आकांक्षी जिला और ब्लॉक से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



