नारायणपुर | नारायणपुर पुलिस के प्रयास से अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत जिला मुख्यालय से करीब 45 कि.मी.दूर थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत कैम्प होरादी में जियो मोबाईल का नया टॉवर लगाकर दूरसंचार व्यवस्था प्रारंभ किया गया है। होरादी में नया मोबाईल टॉवर लगने से आसपास क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
होरादी में मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र में आसपास के लोगों को मोबाईल कनेक्टिविटी दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे और देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने कहा कि नारायणपुर पुलिस आपकी सेवा मेें यहॉ पर तैनात है हमे अपना मित्र समझे किसी प्रकार से कोई समस्या आने पर आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताए।
हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है। भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगार के अवसरों के बारे में ग्रामीण को जागृत किया।



