कमलेश सिंह की रिपोर्ट;-
कवर्धा | कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है।
इसके तहत कवर्धा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम सोनपुरी रानी निवासी इन्द्रनाथ की गोवा स्थित कल्गुर बीच में समुद्र में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त लक्ष्मी बाई को,
बोड़ला अनुविभाग अंतर्गत ग्राम कोमों निवासी रमेश धुर्वे की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त झाड़ीन को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।



