याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद | शासकीय प्राथमिक शाला सिकोसा में शाला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।जिसमें ग्राम सिकोसा के जनप्रतिनिधि माननीय सरपंच प्रीतम ठाकुर एवं उपसरपंच संजय बारले,वार्ड पंच उमा चौरे,पालक महेश महिलकर,पालक मधु महादेवा, चित्ररेखा पटेल, पूर्णिमा यादव, टिकेश्वरी साहू,एवं शाला परिवार के प्रधानपठिका आदरणीय चन्द्रकान्ता ठाकुर जी,शिक्षिकागण ज्योति दिल्लीवार, गीता चंद्राकर, भूमिका देवांगन, मनीषा पटेल, मनीषा मेश्राम एवं शिक्षक नोमिस कुमार साहू आदि की उपस्थिति रहे।
शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को चॉकलेट बिस्किट पैकेट के साथ पाठ्यपुस्तक,आदि सिकोसा ग्राम के सरपंच , प्रीतम ठाकुर महोदय ,उपसरपंच सजंय बारले जी,पंच तथा पालक सदस्य उमा चौरे एवं सिकोसा प्राथमिक विद्यालय के समस्त शाला परिवार द्वारा पहली के बच्चों को प्रदान किया गया।उपसरपंच जी संजय बारले जी ने पहली के बच्चों को व्यक्तिगत स्तर पर स्लेट व पेंसिल प्रदान कर उनको शुभकामनाएं दी।साथ ही सरपंच महोदय, उपसरपंच जी एवं प्रधानपठिका जी द्वारा सारगर्भित व ओजस्वी भाषण दिया गया।
साथ ही “1पेड़ माँ के नाम पर” योजना के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों smc सदस्य एवं शाला परिवार द्वारा पौधारोपण शाला प्रांगण में किया गया।



