
अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। छत्तीसगढ़ कहार (कहरा) मछुआरा कल्याण समाज, ग्राम रतनपुर के तत्वावधान में रविवार को नागरिक अभिनंदन एवं आंचलिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस समारोह का आयोजन समाज के सक्रिय सदस्य शिव मोहन बघेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, संगीत जगत से जुड़े कांशीराम साहू, होरीलाल गुप्ता, जनकराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष बिन्नू निराला, प्रेमलता तंबोली, सविता धीवर एवं पात्रे मैडम ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


र पर समाज की विभिन्न आंचलिक प्रतिभाओं को शिव मोहन बघेल द्वारा सम्मानित किया गया।और महान शिक्षक आर पी पांडे के सुपुत्र विनय पाण्डेय शिक्षक एवं बेहतरीन वक्त को भी सम्मानित किया, सम्मान पाकर प्रतिभागियों और समाज के लोगों में गहरी खुशी और आत्मगौरव का भाव देखने को मिला।
समारोह में रतनपुर एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही। साथ ही, छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के सदस्यों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
अंत में आयोजक शिव मोहन बघेल के सुपुत्री अंजलि बघेल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और प्रतिभाओं के सम्मान से ही सामूहिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगी।



