सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | भगवान बलराम जी जयंती के अवसर पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल में एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना अन्तर्गत किसान दिवस सह किसान गोष्ठी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को कृषि की नवीन तकनीकी दिया गया और कृषि कार्य में आ रही समस्या का कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा समाधान किया गया। खरीफ फसलों में लगनेे वाले की कीट-व्याधियों के उपचार के संबंध में जानकारी दिया गया।
तत्पश्चात किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित प्रदर्शिनी का अवलोकन, समन्वित कृषि प्रणाली एवं प्रक्षेत्र में स्थापित विभिन्न इकाइयों के साथ प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पालकी, बिंजली, बेलगांव, बाकुलवाही, नारायणपुर, करलखा, गारपा, धनोरा, केरलापाल, माहका, बोरगाँव, बागडोंगरी, सुलेंगा, गढ़बेंगाल, खरगाँव, मुरनार, ढुटाखार एवं विभिन्न ग्रामों से 180 से भी अधिक कृषक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष भारतीय किसान संघ नारायणपुर नीलकंठ नाग, उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ सुरेंद्र नाग, महामंत्री भारतीय किसान संघ देव लाल दुग्गा, जनपद सदस्य नारायणपुर राकेश कुमार कौड़ो, सरपंच ग्राम पंचायत बिंजली गमीता कुमेटी एवं महिला प्रमुख भारतीय किसान संघ लक्ष्मण दुग्गा, भूतपुर्व सरपंच ग्राम पंचायत पालकी पवन सेठिया प्रगतिशील कृषक, उप संचालक कृषि मोनिका ठाकुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के.वि.के. डॉ. दिब्येन्दु दास,
सहायक संचालक कृषि लोकनाथ भोयर, सहायक संचालक कृषि शरदकुमार मारकोले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी.एस. भोयर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ओरछा प्रमिला नाग, प्राध्यापक लिंगा मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र इन्द्रकुमार केमरो, के एवं जिले के कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीगण, उद्यान विभाग, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारीगण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र नारायणपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



