बब्बी शर्मा सरगुजा संभाग ब्यूरो :-
छत्तीसगढ़ | विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलविंदर सिंह के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंजारीडांड का आकस्मिक अवलोकन किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रार्थना सभा में बच्चों के साथ प्रार्थना में सम्मिलित हुए।तत्पश्चात शाला के विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन कर सराहना की।

छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियां ईको क्लब, बाल संसद,खेलकूद, मध्याह्न भोजन के साथ त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
अवलोकन के दौरान प्रधान पाठक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षिका सरिता सिंह, कविता भगत उपस्थित रही। संस्था में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगत सिंह, सफाई कर्मी अलेंद्र बंजारे भी उपस्थित रहे। ईको क्लब और बाल संसद के विद्यार्थियों से वार्तालाप किया ।



