सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर हाई स्कूल में रास गरबा समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2025 का ऐतिहासिक शुभारंभ धूमधाम से हुआ। यह आयोजन 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक 10 दिनों तक चलेगा। भक्तिमय माहौल, गरबा की रंगीन लय और पारंपरिक लोकगीतों से पूरा मंडप गूंज उठा।
महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा खेलते नजर आए। उत्साहपूर्ण वातावरण में भक्ति संगीत और नृत्य की छटा देखते ही बन रही थी। हजारों की संख्या में लोग इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने पहुंचे।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गरबा महोत्सव का आयोजन परंपरागत विधि-विधान और भक्ति गीतों के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम ने नारायणपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने का काम किया है।
इस बीच पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे लोग सुरक्षित माहौल में महोत्सव का आनंद ले सकें।



