सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत तोयनार के ग्रामीण नदी पर पुल नहीं होने की वजह से जान जोखिम में डालकर पुल कर रहे हैं पार,,,बारिश के दिनों में खास कर स्कूली बच्चों को रोजाना स्कूल जाने के लिए उपनती नदी को पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है,, जो यहां के ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है,
मरीज विशेषकर गर्भवती महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों को मजबूरन खटिया या बास के सहारे कंधों में उठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है ,,इसके लिए उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों शासन प्रशासन से मांग की पर आज तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला,
तब तोयनार के ग्रामीण आज अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर जनदर्शन के कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सोपा,, कलेक्टर महोदया ने भी उन्हें भरोसा दिलाया,




