Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के नेताजी सुभाष चंद्र चौक पर माननीय संजय अग्रवाल जी योग आयोग अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) का सभी संगठनों ने मिलकर फूल माला बाजे गाजे एवं पटाखों के साथ गर्मजोशी से किया स्वागत जिसमें भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, जिला के पेंशनर संघ, गायत्री परिवार शांतिकुंज, आयुर्वेद अधिकारी विभाग एवं सभी योग आयोग के सदस्य शिक्षक गणों द्वारा माननीय अध्यक्ष का घर में जोशी से क्या स्वागत नेताजी चौक के बाद पुराना रेस्ट हाउस कचहरी चौक पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने फूल माला एवं तिलक लगाकर किया स्वागत उसके पश्चात सभी संगठनों ने अलग-अलग मिलकर अपनी बात एवं विचार अध्यक्ष के सामने रखा गायत्री परिवार के सदस्यों ने आगामी बड़े कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण पत्र दिया तत्पश्चात सभी एक साथ बैठकर अध्यक्ष के बातों का भी योग एवं आयुर्वेद के साथ मिलाकर चलने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बहुत अच्छी-अच्छी बातें कहीं जिसे सभी लोगों ने धैर्य पूर्वक सुनकर अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए कहां उद्बोधन के पश्चात माननीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम को आत्मसात करते हुए रेस्ट हाउस में सफेद चंदन का पौधा लगाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया साथ में सभी लोगों ने मिलकर सहयोग प्रदान किया तत्पश्चात आगे कार्यक्रम के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय पर जाकर सभी आयुर्वेद अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को आयुर्वेद एवं योग के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जिसे सभी लोगों ने सुनकर तालियों के गड़गड़ाहट के साथ अध्यक्ष महोदय का प्रशंसा करते हुए सभी ने आश्चर्यचकित व्यक्त किया! आयुर्वेद अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को शाल श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सामूहिक रूप से साथ में फोटो ही खिंचवाये! फिर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया गया अंत आयुर्वेद अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

जिसमें प्रमुख रूप से सभी कार्यक्रमों में उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर सिंहक्षत्रिय, रामकुमार कश्यप, रामचंद्र गोपाल मनीषा गोपाल, अमित राठौर एवं पतंजलि योग समिति के सभी सदस्य गण, पेंशनर संघ से श्री आर के थवाईत जी (राष्ट्रीय सचिव) इंजीनियर आर एस क्षत्रिय जी, श्री के सी राठौर, श्री अशोक राठौड़ भी उपस्थित रहे! गायत्री परिवार से श्री जगदीश चंद्र साहू जी, महेश्वर कश्यप जी शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे श्री सुरेश चंद्र साहू जी जिला समन्वयक श्री रामचंद्र कौशिक जी एवं अमित राठौर जी के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, योग शिक्षक संघ से श्री अजीत राठौर, खेल बाबू निराला, उमा दास, हरदीप एवं सुखदेव भी उपस्थित रहे! माननीय मुख्य अतिथि के साथ उनके निज सचिव श्रीदेवी लाल जी व आयोग के कर्मचारी गण साथ साथ रहे सभी के बीच में माननीय अध्यक्ष महोदय ने महत्वपूर्ण बात यह बताया कि आगामी छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में योग शिक्षकों की भर्ती, प्रदेश में पहला आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आयुष एवं योग को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही प्रदेश में फिर से योग जागरण रैली निकालने की बात भी कहीं जिससे गांव गांव से शहर तक सभी योग एवं आयुर्वेद से जुड़ सकें! उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य मंत्री जी के साथ महत्वपूर्ण बैठक के होगी जिसमें आगामी कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा! कार्यक्रम के व्यवस्थापक मनीष सिंह अमित राठौर आयुर्वेद अधिकारी में श्री मनीष खरे जी डॉ सतीश समदर्शी जी संजय खरे जी डॉ अभिषेक जाटव जी आदि रहे।




