कन्हैया सिंह ठाकुर की रिपोर्ट ;-
आरजीएसए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत के पंचों के लिए एक दिवसी सामान्य अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत चारामा में दिनांक 14.10.2025 को रखा गया जिसमें निम्न शीर्षक पर चर्चा की गई|
भारत में पंचायती राज एवं छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 ,ग्राम पंचायत की समितियां एवं कार्य प्रणाली, ग्राम पंचायत का वित्तीय प्रबंधन, पेसा अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ में उसकी प्रासंगिकता, सहभागी योजनाएं एवं विकास के निम्न बिंदुओं पर देश कुमार नाग प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया |
जिसमें ग्राम पंचायत सिरसीदा ,दरगाह एवं जैसाकर्रा के पंचों ने भाग लिया ग्राम पंचायत सिरसीदा के पंच कन्हैया ठाकुर द्वारा ग्रामसभा , नशा मुक्ति ,तथा पंचों के अधिकार पर प्रशिक्षक का ध्यान आकृष्ट किया गया।



