सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – 4 दिवसीय छठ महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को सबेरे महादेव घाट व शिव मंदिर तालाब पर आस्था का सैलाब उमर पड़ा, तीसरे दिन महिलाओं ने तालाब पहुंचकर दीप जलाकर विधि विधान से छठ मैया की पूजा अर्चना की ,पारंपरिक छठ मैया के गीत गाई |

इसके बाद डूबते सूर्य को अपना अर्द्ध दिया, मंगलवार सवेरे उगते सूर्य को अर्द्ध देने के साथ ही पूजा का समापन हुआ, घाटों में काफी भीड़ और रौनक देखने को मिली|
वहीं सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम की धूम रही, छत्तीसगढ़ी भजनों के साथ भोजपुरी छठ मैया के गीत गूंज उठे,इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व्यापारी और अधिकारी मौजूद रहे|



