सुकमा। जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की संयुक्त टीम ने एक गुप्त अभियान के दौरान नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री माओवादियों द्वारा हथियारों की मरम्मत और निर्माण के लिए उपयोग की जा रही थी।
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से 17 रायफल, एक रॉकेट लांचर और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद इस पूरे ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे माओवादी नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना नक्सलियों के लिए हथियार सप्लाई और रिपेयरिंग का केंद्र था, जिसे अब पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया गया है।
सुकमा पुलिस ने कहा है कि माओवादी अब यह समझ लें कि हिंसा का रास्ता उन्हें कहीं नहीं ले जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, वे “पूना नर्काेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं। आत्मसमर्पण करने वालों को सम्मान, सुरक्षा और नई जिंदगी दी जाएगी।
इस ऑपरेशन को नक्सल विरोधी मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



