सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : नारायणपुर दिनांक 26 नवम्बर 2025 को किरण चतुर्वेदी प्रधान सत्र न्यायाधीश एवं गायत्री साय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के निर्देशानुसार और प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक न्यायाधीश नारायणपुर के मार्गदर्शन में आज चंद्रप्रकाश कश्यप , घासीराम नेताम जी और मनीषा बघेल तथा वर्षा यादव पैरालीगल वालेंटियर के द्वारा “विशेष शिविर कार्यक्रम अंतर्गत संविधान दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 26 नवंबर 2025 को सालों से संविधान के विरुद्ध कार्य करने वाले दुर्दांत नक्सलियों के बीच जिन्होंने अब आतंक का रास्ता छोड़ दिया है उन आत्मसमर्पित नक्सलियों को भारतीय संविधान के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए
निकट भविष्य में अच्छा कार्य करते हुए देशहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद शासकीय कन्या बुनियादी शिक्षा परिसर गराँजी में उपस्थित बालिकाओं को तंबाकू नियंत्रण, नशा मुक्त भारत अभियान तथा पॉक्सो एक्ट और टोनही प्रताड़ना अधिनियम व शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
के विषय में घासीराम नेताम ने बताया इसके बाद वर्षा यादव ने संविधान के द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्य की एवं गुड टच बैड टच की जानकारी दी,
मनीषा बघेल ने बाल तस्करी और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी फिर चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता ने संविधान दिवस मनाये जाने का कारण और भारत की आजादी के बाद संविधान अपनाये जाने की पूरी पटकथा बताया और लिखित रूप में आने की संपूर्ण जानकारी प्रदान किया तथा भारत के नागरिकों को प्राप्त 6 प्रकार के मौलिक अधिकार उक्त जानकारी बताते हुए इसके साथ नालसा की निम्नलिखित जानकारी प्रदान की गई _
विधिक सेवा पात्र
नि: शुल्क अधिवक्ता
पहचान अभियान
गुड टच बैड टच
यातायात नियम
तम्बाकू और नशा मुक्ति अभियान
डॉन योजना
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर प्राचार्य, श्री कमलेश सिंह जी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।



