सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :-नारायणपुर के पुराना बस स्टैंड में होगा एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 को जिसके तहत राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग कार्यक्रम के मद्देनजर बैठके प्रारंभ की।दीपक विस्पुते होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता। उद्बोधन सुनने के लिए जिले के सभी समाज प्रमुखों व सर्वसमाज के हजारों लोगों हे आने की उम्मीद।
इसी कड़ी में कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसिंह ठाकुर तेनसिंह ठाकुर,राजेश सिंह चौहान व वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन मे राजपूत क्षत्रिय समाज जिला नारायणपुर ने राजपूत क्षत्रिय समाज भवन मे बैठक रखी थी।
साथ ही समाज की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप सेचलाने व कार्यान्वित करने की की चर्चा हुई।
कार्यकम का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान मे होगा।



