गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
जशपुर: जशपुर पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत गौ तस्करी का फरार आरोपी शिवचरण यादव (28 वर्ष, ग्राम कडारी, जांजगीर-चांपा) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अक्टूबर माह में पिकअप वाहन से गौ वंश की तस्करी का आरोप था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (CG11-BQ-5873) भी जब्त किया। इससे पहले पुलिस ने मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मामले का संक्षिप्त विवरण: 15 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर चौकी दोकड़ा पुलिस ने ग्राम ऊपरघीचा में नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहन में भारी संख्या में गौ वंश भरे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी वाहन लेकर जंगल में फरार हो गए, जहां 08 गौ वंश बरामद किए गए और अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।
आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जशपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश अभी जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी:
- चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव
- प्रधान आरक्षक कृपा सिंधु तिग्गा
- आरक्षक सुरेंद्र यादव



