सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | लगातार शीतलहर की बढ़ती असर को देखते हुए नगर पालिका नारायणपुर द्वारा आम जनों को त्वरित राहत देने के लिए विशेष कदम उठाया गया है। नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को ठंड से बचाना और उन्हें सुरक्षित व गर्म माहौल उपलब्ध कराना है।
नगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि अलाव जलाने की व्यवस्था सुबह से लेकर रात तक नियमित रूप से संचालित की जा रही है। इन मुख्य स्थानों जैसे पुराना बस स्टैंड, सिंगोड़ितराई नया बस स्टैंड, जिला अस्पताल और बुधवारी बाजार शामिल है। इसके अलावा जिन क्षेत्र में बुजुर्ग और असहाय नागरिक अधिक रहते हैं वहां विशेष रूप से अलाव जलाकर उन्हें राहत दी जा रही है।
नगर पालिका परिषद नारायणपुर के इस पहल से शहर के नागरिकों को ठण्ड से राहत मिलेगी। विशेष कर बुजुर्ग बच्चों और गरीब ठण्ड के मौसम में अधिक प्रभावित होते हैं, उन्हें अलाव के माध्यम से गर्म माहौल मिलेगा। इसके साथ ही नगरपालिका के पास सुरक्षित दूरी बनाकर रखना और अलाव के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी के लिए भी जागरूक कर रहा है।



