सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : नारायणपुर जिले के सुलेगा-धोड़ाई पंचायत के आश्रित गांव टिरकानार के हिचपुर पारा के ग्रामीण बिना किसी सरकारी मदद के इंतजार किए बिना एक जुट होकर अपने श्रमदान और चंदे मिलाकर ग्रामीण सड़क बना रहे हैं कई सालों की उपेक्षा के कारण आज उन्हें आवागमन, एंबुलेंस, राशन जैसी जरूरी सुविधाओ के लिए परेशानी होती है,
मजबूर होकर ग्रामीण सड़क बना रहे हैं, आजादी के बाद भी नहीं बन पाए सड़क प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों ने उठाई जिम्मेदारी खुद से बना डाली एक किलोमीटर सड़क, गांव वालों की ये अनूठी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,सरकार की राह ताकते ताकते थक गए ग्रामीण ,नेताओं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद आज तक इनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई,



