गणेश यादव जिला संवाददाता:-
तमता । मंगलवार को जनपद सदस्य कौशल्या चौहान ने पत्थलगांव विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पंडरी पानी के ऊपर पारा का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने शिक्षकों को शासन द्वारा विद्यार्थियों को प्रदत्त समस्त शैक्षणिक सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा शिक्षण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभाओं को निखारकर और कमियों में सुधार कर एक सशक्त भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत जिले की समस्त शासकीय शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य पूर्ण किया गया है। अंकेक्षण के प्राप्त परिणामों के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग की गई है, जिसके अंतर्गत जशपुर जिले में डी-ग्रेड चिन्हांकित शालाओं के लिए जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।
इसी क्रम में जनपद सदस्य कौशल्या चौहान पत्थलगांव विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरी पानी के उपर पारा का स्कूल की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान पंडरी पानी के संकुल समन्वयक श्रीमती शोभा शर्मा एवं शिक्षक नवल नंदे व ग्रामीण उपस्थित रहे।



