चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एसआईआर (SIR) सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ क्रमांक 12 के अंतर्गत शेष सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी अब कार्तिकेय गुप्ता को सौंपी जाएगी।
इस अवसर पर बीएलए एवं शिक्षक शंकर प्रसाद विश्वकर्मा, बूथ क्रमांक 12 के अध्यक्ष मुकुंद लाल जायसवाल ने सर्वसम्मति से अन्य सदस्यों के साथ सर्वेक्षण कार्य की कमान कार्तिकेय गुप्ता को सौंपने की घोषणा की। ग्रामवासियों ने एकजुट होकर इस निर्णय का समर्थन किया और सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व प्रबंधक ठाकुर गुप्ता, वार्ड क्रमांक 5 के पंच राजेश गुप्ता, रामजी जायसवाल सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शासन की योजना को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।



