खैरागढ़। ग्राम पंचायत भरदाकला में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटल चौक में उनकी फोटो पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच शेखर कु, सचिव शिव वर्मा, शिव साहु और पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने अटलजी के विचारों और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, समाज सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।



