सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में कोड़नार सुरक्षा कैंप में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, घटना की पूरी जांच की जा रही है और कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।



