जिला संवाददाता गणेश यादव :-
तमता। पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदागढ़ में गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती श्रद्धा से मनाई गई भारतीय जनता पार्टी लुड़ेग तमता मंडल एवं पंचायत कर्मियों, व ग्रामीणों द्वारा गांव के अटल चौक में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भारत रत्न, महान कवि एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर अटल चौक में उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” के नारे लगाए गए। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, सुशासन और उनकी कविताओं को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजन में स्थानीय सरपंच रोशन प्रताप सिंह, सचिव रूपेंद्र पैकरा, खरकट्टा सरपंच ईशु दास किंडो, जनपद सदस्य नरेश, रामसिंह दिवान, पदम साय, राम साय एवं समस्त पंच तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बंधुगण उपस्थित रहे।



