गणेश यादव जिला संवाददाता:-
। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तमता में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जहां सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूल के व्यवस्थापक श्री गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने विधिवत तिरंगा फहराया और गणतंत्र की गरिमा को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात स्कूल के छोटे छोटे बच्चों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इसके पश्चात प्रभात फेरी शुरू कर पंचायत भवन में स्थानीय सरपंच सीता बाज एवं उप सरपंच गोवर्धन यादव ने ध्वजा रोहण किया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पंचायत कर्मी, गांव के नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार , स्वास्थ्य कर्मी,स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया, साथ ही देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं इस मौके पर अस्पताल, स्कूल, बैंक, पोस्टऑफिस, धान खरीदी केंद्र एवं अन्य संस्थानों में ध्वजा रोहण किया गया l
कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई वहीं आकर्षक मार्च पास्ट का भी प्रस्तुति दी गई ।



