अमित दुबे की रिपोर्ट:-
बिलासपुर, । क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना कोनी पुलिस ने दो गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति कायम रखी जा सके।
आरोपीगण
विशाल वर्मा (22 वर्ष), पिता दिलहरण वर्मा, निवासी जलसो वर्मा मोहल्ला, थाना कोनी, बिलासपुर।
दीप राज वर्मा (18 वर्ष), पिता रामायण वर्मा, निवासी जलसो काली मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका होने पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी



