बुलंद टाइम्स न्यूज़*
*संवादाता-लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सत्यनगर में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यहाँ रुनिया (दिव्यांग), पिता रामचरण को शासन की मूलभूत योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पास
प्राथमिकता राशन कार्ड (संख्या: 226483645692) तथा
उचित मूल्य दुकान (क्र: 372010080) का पूरा विवरण उपलब्ध है,
इसके बावजूद उन्हें न तो नियमित राशन मिल रहा है और न ही पेंशन की सुविधा प्राप्त हो रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन से सवाल किया गया है कि—
👉 आखिर योजनाएं ज़मीनी स्तर तक क्यों नहीं पहुंच रही हैं?
👉 क्या दिव्यांगों के अधिकार केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं?
जनप्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि—
⚠️ मामले की तत्काल जांच कराई जाए
⚠️ 7 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाए
इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और योजनाओं के क्रियान्वयन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।





