जांजगीर से रामेश्वर सिंह की रिपोर्ट*
(छत्तीसगढ़): जांजगीर चांपा जिले में बंगाल में NDA गठबंधन से बीजेपी की प्रचंड जीत पर लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में दिनांक:04-05-2026 को मिठाई बांटकर खुशी मनाया गया |
इसके पश्चात बम्हनीडीह में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक संपन्न हुवा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री शरत पांडेय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश कश्यप, श्री साजू वी थॉमस, जिला अध्यक्ष, रायपुर, श्री कौशल कुमार साहू, रायपुर जिला कोषाध्यक्ष, श्री अविनाश दुबे, बिलासपुर, लोजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रामेश्वर सिंह श्री मनीष कश्यप, श्रीमती पूर्णिमा कश्यप, डॉक्टर मिश्रा जी एवं बम्हनीडीह से काफी संख्या में जनता भी उपस्थित रहे |
ज्ञात हो कि बम्हनीडीह को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो चुका है, एवं आगामी चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा करने का निर्णय लिया है | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शरत पांडेय जी ने आह्वान किया कि सभी प्रत्याशी अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुट जाये जिससे चुनाव अधिसूचना जारी होते तक जनता के बीच अपने लिए व्यापक समर्थन हासिल कर सके एवं चुनाव में जीत सुनिश्चित किया जा सके |
बैठक में श्री साजू वी थॉमस ने बम्हनीडीह की बैठक में उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया |




