राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरुकता संगठन भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला पर्यावरण प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आज राजनांदगांव में प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती सुमनदीप मेश्राम जी* की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिले से आए महिला पर्यावरण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्रीमती सुमनदीप मेश्राम जी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता जागरुकता, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिलाएं जब पर्यावरण संरक्षण की अगुवाई करती हैं तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। संगठन द्वारा चलाए जा रहे आर.टी.आई. जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन की निगरानी भी की जाएगी।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और प्रत्येक जिले में महिला पर्यावरण प्रकोष्ठ की इकाइयों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
*
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरुकता संगठन भारत
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला पर्यावरण प्रकोष्ठ



