जबलपुर | जबलपुर में जहर खाने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला आरती रजक (37) ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 23 जुलाई को गंभीर हालत में भर्ती कराई गई आरती के परिजनों का आरोप है कि उसके पति कमलेश रजक ने उसे जहर देकर कमरे में बंद कर दिया था। आरती के लिखे दो नोटों में पति द्वारा प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं और अपने दोनों बच्चों की मौत का भी जिक्र किया है।
आरती के परिजन ने शहपुरा थाने में कमलेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरती के जीजा गणेश रजक ने आरोप लगाया कि कमलेश ने पहले अपनी पहली पत्नी, फिर दोनों बच्चों और अब आरती की जहर देकर हत्या की है। पुलिस ने कमलेश को अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



