रायपुर। बुलंद टाइम्स के लिए ब्यूरो चीफ अनीष मिश्रा की रिपोर्ट
राजकुमार हरवंश, वर्तमान में राज्य औद्योगिक न्यायालय रायपुर घड़ी चौक में प्रभार पंजीयक के पद पर पदस्थ हैं और पिछले करीब 26 वर्षों से एक ही विभाग और एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हें चार बार पदोन्नति भी मिल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उनका स्थानांतरण नहीं हुआ। जबकि सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है, ताकि प्रभाव और पकड़ सीमित रहे।
इस पूरे मामले को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—
क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
क्या किसी विशेष संरक्षण के चलते यह संभव हुआ?
या फिर विभागीय व्यवस्था में कहीं न कहीं गहरी खामियां हैं?
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा तेज है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहना प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर संदेह और असंतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इस पूरे मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करेगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?



