मैनपुर। गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना एवं नारी शक्ति, शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महारानी रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस ग्राम कोकड़ी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि “महारानी रानी दुर्गावती जी का बलिदान इतिहास में स्वाभिमान, साहस और संघर्ष का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने अन्याय और पराधीनता के सामने कभी घुटने नहीं टेके। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज, संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए।”
कार्यक्रम में जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम परदे, रविन्द्र मरकाम, डिमेश्वर नेताम, अशोक मरकाम, किरण ध्रुव, राहुल निर्मलकर, रामकुमार,रोहित मरकाम, राकेश मंडावी, कन्हैया मरकाम, कबी नेताम, बल्दु राम यादव, धनीराम,मनीराम,रमेश मरकाम, मनाराम मरकाम सहित क्षेत्र के अनेक युवा साथी, समाज प्रमुख एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने रानी दुर्गावती जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंँचाने का संकल्प लिया।



