Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश वर्मा
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री निवास के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी होने की घटना से शहर में आक्रोश फैल गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटना पर गहरा रोष जताया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
कांग्रेस ने 29 जून को हुई इस घटना को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा प्रहार बताया। ज्ञापन में कहा गया कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जनता में रोष है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अशोक सिंह ठाकुर ने कहा, “धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाएं श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती हैं।”
कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
1. मुकुट चोरी का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए
2. जिले के सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, जिला महामंत्री मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, धीरज सिंह ठाकुर, पुष्प लता जोशी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शीतेश चंद्रवंशी सहित संतोष यादव, वीरेंद्र जांगड़े, आनंद मिश्रा, आकाश केसरवानी, पवन तिवारी, अंकित चौबे, वाल्मीकि वर्मा, सुधांशु बघेल, गणेश योगी व अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



