Oplus_131072
उप्र आर एस एस प्रभारी पर लीपापोती का आरोप तो उन्हें ही ट्रस्ट महासचिव क्यों बनाया गया।
चंदा चोरी पर कांग्रेस ने भाजपा आर एस एस पर बड़ा आरोप लगाया।
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। राम मंदिर मे हुए करोड़ो के चंदा चोरी उजागर होने के बावजूद आज तक डबल इंजन भाजपा सरकार ने जाँच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है, मर्यादा पुरुषोंत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण के समय देश के कोने कोने से अमीर गरीब माध्यम वर्ग किसान मजदूर और देश विदेश से लाखो करोड़ों लोगो ने अपना पैसा बचत कर राम मंदिर निर्माण के समय दान दिया था, लगभग 14000 करोड़ रूपए एकत्रित हुए चंदा मे निर्माण के बाद भाजपा आर एस एस के नेताओं ने कभी भी जवाब नहीं दे पाए।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीवान ने राजीव भवन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा की जिन लोगो ने राम मंदिर निर्माण के समय हेरा फेरी किया था, तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के देख रेख मे उन्हें ही राम मंदिर ट्रस्ट मे क्यों रखा गया इस पर मोदी और अमित शाह मौन क्यों है भाजपा आर एस एस को चंदा लूट पाट पर जवाब देना चाहिए। वही चंदा चोरी उजागर के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है उनके जगह आरएस एस के उत्तरप्रदेश प्रभारी जिन पर पहले से ही चंदा लूट पाट मे लीपा पोती का आरोप लग चूका है उनको ही ट्रस्ट महासचिव बनाया गया है बड़े चोरो को बचाने का प्रयास करेंगे। आगे कांग्रेस पदाधिकारियो ने कहा की राम मंदिर मे प्राप्त समस्त चंदे चढ़ावे, भूमि खरीद, आयोजनों, और व्यव की फारेंसिक आडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाये, मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाये, और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मे स्वतंत्र जाँच कराया जाये। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद प्रशासनिक, संजय राय महासचिव संगठन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, महासचिव प्रवक्ता अमित भद्र, महासचिव शब्बीर बढ़गुजर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



