Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/याद राम साहू
बालोद। माता शीतला मंदिर समिति एवं समस्त नगरवासी गुण्डरदेही के तत्वावधान में सोमवार को माता जुड़वास एवं जस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर माता शीतला की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, एल्डरमैन श्रीमती गिरजा यादव, चेतन सोनकर,गोकुल निषाद, कोमल सोनकर, माता शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष सियाराम सोनकर, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सोनकर, सचिव बसंत कुमार सोनकर, मोहन निषाद, रामकृष्ण सोनकर, सुंदर सोनकर, रविकांत सोनकर, हेमंतदास मानिकपुरी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने माता शीतला के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
माता शीतला मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। देर रात तक जस सेवा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।




