Oplus_131072
31 जुलाई अंतिम तिथि, पंजीयन नहीं कराने पर धान बिक्री और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में हो सकती है परेशानी
बुलंद टाइम्स न्यूज, तमता। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बालझार के पंचायत भवन में एग्रीस्टैक (AgriStack) योजना के तहत विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 40 से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन सफलतापूर्वक किया गया।

जानकारी के अनुसार एग्रीस्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीयन अवश्य करा लें। पंजीयन नहीं कराने पर आगामी सत्र में धान बिक्री सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
शिविर में सरपंच हरिनाथ दीवान, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नितिन शर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर मानस बंजारा मौजूद रहे। इनके सहयोग से किसानों का पंजीयन कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत प्रशासन ने शेष किसानों से भी जल्द से जल्द अपना एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की है।




