Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद। छुरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम फुलझर में अवैध महुआ शराब की बिक्री बेखौफ चल रही है। पुलिस प्रशासन की चुप्पी के कारण गांव में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।
सड़कों पर शराबियों की भीड़:
_”बुधवार शाम 7 बजे गांव की सड़कों पर शराब पीने वालों की भारी भीड़ देखी गई। सड़कों पर शराब की पाउच, प्लास्टिक डिस्पोजल नाले और सड़कों पर बिखरे पड़े रहते हैं। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।”_
कहां-कहां बिक रही शराब:
सड़क पारा, बाजारचौक, कमार पारा, बावापारा, खदराही आदि स्थानों पर सुबह-शाम अवैध महुआ शराब की बिक्री की जाती है। शराब बनाने में जहरीली केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
महिलाएं-ग्रामीण परेशान:
महिलाओं और ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। बच्चे और बड़े सभी शराब के आदि होते जा रहे हैं। पुलिस वाले भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। इसी कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि _”गांव में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए अवैध महुआ शराब बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।”_




