Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के निर्देशानुसार कन्या आश्रम छात्रावास फरसगांव नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकार मित्र वर्षा कुमेटी के द्वारा बच्चों को विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानूनी अधिकारों, गुड टच बैंड टच सुरक्षा, बढ़ती बिमारीयों, मलेरिया, टाईफाइड एवं सहायता सेवाओं के प्रति सचेत करना था और बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 व चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई। शिविर में कन्या आश्रम शाला के प्रधान अध्यापक श्री प्रेम कुमार कश्यप एवं सहायक शिक्षक उमेशवर मलिधा व सभी बच्चे उपस्थित रहे।




