Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा से 40 किलोमीटर की दूरी पर शिवरीनारायण की महानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है पूरे शासन प्रशासन तंत्र वहां पर मौजूद हैं आसपास के सभी घर वालों को सतर्क कर दिया गया है बचाव कार्य एवं राहत दल वाले पूरी तैयारी पर है आगे और अभी रात्रि में बाढ़ की बढ़ती हुई संभावना को देखकर बार-बार वहां पर रेडियो से एलाउंसमेंट भी कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की जनधन की हानि न होने पाए वहां पर बुलंद टाइम न्यूज़ द्वारा रिपोर्टर के साथ जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं पानी का बहाव अभी तेज रफ्तार से बढ़ता ही चला जा रहा है जैसे-जैसे दिन ढलती जा रही है आसपास के लोगों के मन में डर की भावना बढ़ती चली जा रही है अगर ऐसी स्थिति रही तो रात्रि में नगर के अंदर भी पानी घुसने की संभावना है।
सबसे पहले बुलंद टाइम न्यूज़ के रिपोर्टर दोपहर से वहां पहुंचकर रिपोर्टिंग करने में लगे हुए हैं पूरे 4 किलोमीटर के तट पर जा जाकर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं एवं लोगों को सतर्क भी कर रहे हैं।




