Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय

शक्ति। जिला मुख्यालय शक्ति के जैजैपुर ब्लॉक मुख्यालय पर मेन रोड के किनारे सुरेंद्र यादव के खेत में कुमार पाण्डेल एवं उनके साथियों ने अपने ट्रक मे राखड़ भरकर बिना अनुमति के जबरजस्ती पूर्वक लापरवाही कर खड़े धान के फसल परराखड़ डालकर नष्ट कर दिया पता चलने पर प्रार्थी द्वारा तुरंत थाना प्रभारी जैजैपुर जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई व कुमार पाण्डेल एवं उनके साथियों के विरुद्ध उक्त वाहन को जप्त कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निवेदन किया जबकि उक्त भूमि पर मकान निर्माण के लिए श्रीमान तहसीलदार महोदय के यहां मामला लंबित है उसके बाद भी अपने वाहन ट्रक क्रमांकCG28 C0124 मे राखड़ को डाल दिया इस प्रकार लापरवाह व्यक्तियों के ऊपर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से तुरंत कार्रवाई करने की निवेदन किया गया है राखड़ डालने की फोटो उक्त स्थल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।





