Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर पेंशनर्स फेडरेशन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी एवं सालिक माउलीकर जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी का जिला इकाई पेंशनर्स संघ जांजगीर द्वारा गाजे बाजे फटाके एवं फूल माला पहनाकर सदस्यों ने मिलकर भव्य स्वागत किया! स्वागत पश्चात अतिथियों को खोखरा चौक के पास बद्री गार्डन ले गया जहां पर सावन के महीने में पेंशनर्स संघ ने मिलकर शिव महापुराण की कथा का कार्यक्रम करवा रहे हैं वहां पर भागवत कथा का अमृत पान कर सभी के लिए भंडारा द्वारा भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की तत्पश्चात पेंशनर संघ के सभी सदस्यों को मंच के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने संबोधित भी किया कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों की समस्याएं भी सुनी एवं जल्द से जल्द प्रशासन से वार्तालाप कर निराकरण कराने की भी बात कही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पेंशनर फेडरेशन संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री आर के थवाईत कार्यक्रम संयोजक श्री आर एस क्षत्रिय, श्री डी एल कटकवार, श्री सोहन दहरिया, श्री सुरेंद्र राठौर, श्री आर पी सराफ, श्रीदेवी प्रसाद राठौर, श्री अशोक राठौड़, श्री आर कछवाहा, श्री कोमल पांडे, श्री राम अवतार तिवारी, श्री डीके शर्मा, श्री संतोष राठौड़ एवं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ जांजगीर-चाम्पा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।




