Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। पेंशनर संघ छत्तीसगढ़ तहसील शाखा चारामा पेंशनर परिवार देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ठाकुर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान देशभक्ति के नारो से वातावरण गूंजायमान मान रहा। कार्यक्रम में पेंशनरों द्वारा हाथों से तिरंगा लिए उत्साह पूर्वक भारत माता और देशभक्ति के जय घोष लगाए ।पेंशनर साथियों द्वारा भाषण एवं देशभक्ति के गीत गाए गए। पेंशनर अध्यक्ष ने कहा कि देश की स्वतंत्रता ,सुरक्षा और अखंडता के लिए वीर सपूतों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। बलिदानों के त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय हित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस तिरंगा कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री हीरालाल साहू , मनराखन मरकाम, कोषाध्यक्ष एम आई खान सचिव शेखू नागराज सहित कुल 40 पेंशनर साथी उपस्थित रहे।




