बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा सहित पूरे चरचा क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। नगर पालिका परिसर एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने आन-बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर नगर पालिका मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, उप अभियंता आलोक चक्रधारी, पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।




