Oplus_131072
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के प्रतिनिधि मंडल ने अंबिकापुर में सैनिक भाइयों को समर्पित की 5000 राखियां।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त माननीय इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के नेतृत्व में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की ओर से जिले की गाइड्स एवं गाइडर बहनों द्वारा अपने हाथों से 5000 राखियां सैनिक भाइयों के नाम तैयार की गईं। इन राखियों में केवल धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति बहनों का स्नेह, सम्मान, आशीर्वाद और राष्ट्रभक्ति की भावना जुड़ी हुई है।
5000 राखियां भेज बहनों ने दिया अपनत्व का संदेश…
देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संचालित“ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4, 2026 — एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान के अंतर्गत अंबिकापुर के न्यू सर्किट हाउस सभागार में दिनांक 16 अगस्त 2026 दिन रविवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष सम्माननीय महेंद्र प्रताप सिंह राणा जी के द्वारा आयोजित किया गया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की ओर से जिला सचिव स्काउट सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा एवं ट्रेनिंग काउंसलर तहसील पटना अपूर्वा द्विवेदी ने सैनिक भाइयों के लिए गाइड्स एवं गाइडर बहनों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई 5000 राखियां सैनिक भाइयों को समर्पित की गईं l
गरिमामय उपस्थिति में हुआ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग, अनिल अग्रवाल सहायक संचालक, शशिकांत सिंह सहायक संचालक, तजिंदर सिंह बग्गा जिला मुख्य आयुक्त सरगुजा तथा त्रिभुवन शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त सरगुजा संभाग सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मंचासीन रहे।
युवाओं में देशभक्ति और सेवा भावना का सशक्त संदेश…
“ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4”
केवल राखियां तैयार करने और सौंपने तक सीमित अभियान नहीं रहा, बल्कि इसने युवाओं, स्काउट- गाइड्स, महिलाओं के विभिन्न समूह और समाज के प्रत्येक वर्ग को सैनिकों के सम्मान से जोड़ने का कार्य किया। गाइड्स बहनों द्वारा स्वयं राखियां तैयार करना इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्रसेवा की भावना हर घर और हर परिवार से जुड़ सकती है।
इस अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि सीमा पर सैनिकों का साहस देश की शक्ति है और समाज का सम्मान एवं सहयोग उनके मनोबल की शक्ति है। राखी के इस पवित्र बंधन के माध्यम से बहनों ने अपने सैनिक भाइयो को यह विश्वास दिलाया की पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
इस सफल अभियान के लिए कलेक्टर कोरिया संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव, भारत स्काउट एवं गाइड जिला कोरिया के जिला अध्यक्ष सम्मानीय राजीव पाठक, उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू,सुभाष साहू, रंजीत प्रसाद मण्डल, गायत्री सिंह अनिता तिवारी,पूनम यादव,जिला मुख्य आयुक्त राम प्रताप सिंह मरावी, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील कुमार बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, जिला क्वाटर मास्टर अमरनाथ सिंह, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिव प्रताप सिंह, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार सहित जिले के समस्त स्कॉउटर – गाइडर एवं विद्यालय के प्राचार्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए है l




