Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नारायणपुर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आज जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना, नशे के कारण एवं दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यशाला में दी गई विस्तृत जानकारी:
जिला टीम द्वारा विद्यार्थियों को निम्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई:
1. मानसिक स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच
2. नशे के कारण: पारिवारिक, सामाजिक एवं मानसिक दबाव के कारण युवा नशे की ओर क्यों जाते हैं
3. नशे के प्रकार एवं दुष्प्रभाव: तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाली शारीरिक व मानसिक बीमारियां
4. उपचार: नशा मुक्ति केंद्र, काउंसलिंग एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी
5. नशा एवं अपराध: नशे के कारण युवाओं में बढ़ते अपराध, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता और इससे बचाव के उपाय
कार्यक्रम में मार्गदर्शन एवं संचालन:
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला नारायणपुर के आदेशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. बी. एन. बानपुरिया (NMHP) एवं डॉ. याखीलेश्वरी ठाकुर (NTCP) के मार्गदर्शन में जिला टीम द्वारा संचालन किया गया।
कार्यशाला में निम्न अधिकारियों ने व्याख्यान दिया:
1. श्री छत्रपाल साहू – असिस्टेंट नोडल अधिकारी, NMHP, नारायणपुर
2. श्री मनोज देवांगन – क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, NMHP
3. श्री उमेश कुमार वर्मा – सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, NMHP
महाविद्यालय का सहयोग:
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
शपथ ग्रहण समारोह:
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्त भारत बनाने एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।




