Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, कंकिरबेड़ा। जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी, उपसरपंच संतोष बैठारू, काशीराम नाग एवं भारत पुटान द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला कांकेरबेड़ा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति बेहद जर्जर पाई गई। स्कूल की छत और भवन के अन्य हिस्सों में खराबी के कारण भवन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।

निरीक्षण के समय विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने स्कूल में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था एवं पढ़ाई का भी जायजा लिया। साथ ही जर्जर भवन और छत की स्थिति को देखते हुए विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जर्जर भवन की मरम्मत जल्द कराने के लिए संबंधित विभाग के समक्ष विषय रखा जाएगा।




