Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर राम मिलेंगे आश्रम (शिवरीनारायण कुरियारी रोड पर स्थित) शिक्षक सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ जिले में ऐसा पहली बार कार्यक्रम देखने को मिला व शिक्षकों का सम्मान भी पहली बार ऐसा हुआ जहां पर लगभग 500 शिक्षकों ने स्वत: अपने साधनों से चलकर आश्रम तक पहुंचे कार्यक्रम का शुभारंभ भजन एवं संगीत के द्वारा हुआ साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख कवि मीर अली मीर ने श्री राम पर गीत पाठ करते हुए अपने द्वारा रचित नंदा जाही का कविता का पाठ मंच से किया जिसे सभी ने सुनकर मंत्र मुक्त हो गए कार्यक्रम के पश्चात सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र, हनुमान चालीसा साहित्य पुस्तक पेन एवं डायरी के साथ श्री फल एवं साल से आश्रम के व्यवस्थापक डॉ अशोक हरिवंश जी ने सम्मानित किया कार्यक्रम में कसडोल बिलाईगढ़ कवर्धा बलौदा बाजार बिलासपुर रायगढ़ जांजगीर बमहनीडीह पामगढ़ एवं नवागढ़ के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे प्रमुख रूप से प्रोफेसर जोगलेकर जी बिलासपुर प्रोफेसर विश्वकर्मा गुरु घसीदास विश्वविद्यालय डॉ शुक्ला शक्ति महाविद्यालय प्रदेश के साहित्यकार एवं सेवा निवृत शिक्षक मीर अली मीर जी बमनीडीह बीईओ श्री चतुर्वेदी जी श्री गया राम साहू जी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह एवं साहित्यकार बोधी राम साहू जी के साथ-साथ आसपास के सभी शिक्षक उपस्थित रहे मंच से डॉक्टर हरिवंश जी ने प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के दिन पांच महापुरुषों के नाम शिक्षक सम्मान देने की घोषणा की जिसमें देहदानी हरिवंश बाबूजी, ज्ञानपीठ पुरस्कृत श्री विनोद कुमार शुक्ला साहित्यकार श्री श्रीकांत वर्मा जी ममतामयी मिनी माताजी और पद्म भूषण से अलंकृत श्रीमती तीजन बाई के नाम से बहुत ही आकर्षक पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक व्यक्ति नहीं विचार है, शिक्षक व्यक्ति नहीं संस्था है, शिक्षक व्यक्ति का अहम भी समाप्त करता है और वहम भी समाप्त करता है। कार्यक्रम का संचालन श्री गगन अवस्थी ने बहुत ही प्रेरक ढंग से आगंतुकों का सम्मान करते हुए कविता के माध्यम से किया आश्रम के अंदर गुरुकुलीय परंपरा से अध्ययन करते हुए छात्रों ने अपनी एकरूपता दिखाते हुए सभी भाषाओं में अपने अपने विचार व्यक्त किया अंत में सभी के लिए आश्रम द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।




