Oplus_131072
आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा में आंगनबाड़ी भवन लोकार्पण एवं कला मंच निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना कर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण एवं कला मंच का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी भवन से बच्चों एवं महिलाओं को सुविधाएं मिलेंगी, वहीं कला मंच के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम चंद्राकर जी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, श्रीमती खिलेश्वरी नेताम महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, धनेश चंद्राकर, श्रीमती सुधा चंद्राकर सरपंच, दिनेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




