Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज
ग्राम कलंगपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जसवंत सिन्हा, मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा एवं समाजसेवी, गुण्डरदेही विधानसभा ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुंडेरा की सरपंच श्रीमती प्रीति ग्वालियर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जोगीमठ बाबा क्लब के आयोजक ग्रुप एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों एवं आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
जसवंत सिन्हा ने जोगीमठ बाबा क्लब आयोजन समिति द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सहयोग राशि प्रदान की तथा आगामी वर्षों में भी खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना सहयोग जारी रखने की बात कही।
इस दौरान जसवंत सिन्हा ने ग्राम कलंगपुर के बाजार में गुरुजी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराने का वादा भी किया।




