Oplus_131072
जिला पंचायत सीईओ ने दिए सख्त निर्देश, जिम्मेदार सचिव-सरपंच पर होगी कार्रवाई।
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। एयरपोर्ट की बुलंद टाइम्स के लिए जिला ब्यूरो चीफ अनीष मिश्रा की रिपोर्ट सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप नहीं किया जाए।
सीईओ ने कहा कि यदि निर्धारित क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने की स्थिति सामने आती है, तो संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा कचरा डंपिंग पर रोक लगाने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
इस निर्णय से एयरपोर्ट के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरा डंपिंग से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है।




